AB News

CGPSC recruitment scam: CBI की बड़ी कार्रवाई, CGPSC के  पूर्व प्रमुख IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी अरेस्ट, 45 लाख रूपए रिश्वत लेने का आरोप

CGPSC recruitment scam

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने भर्ती घोटाने के मामले में एक सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जिसके तहत CGPSC के  पूर्व प्रमुख IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी दोषी पाए गए है। वही सीबीआई के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया है। उन पर 45 लाख रिश्वत लेने का आरोप है।इसके अलावा बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा परिक्षाओं में भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व प्रमुख IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमन सिंह सोनवानी  पर आरोप है कि उन्होंने CGPSC कैंडिडेट्स से 45 लाख रूपए की रिश्वत ली है। बताया जा रहा है कि, टामन सिंह को यह पैसा दो किश्तों में ट्रांसफर किया गया था।

टामन सिंह सोनवानी पर आरोप  है कि श्रवण गोयल ने अपने बेटे शंशाक गोयल और बहू भूमिका गोयल की नौकरी लगाने के लिए सोनवानी के करीबी NGO को CSR फंड में 45 लाख रूपए जमा किए। इस मैममले की पुष्टि के बाद कार्रवाई की। फिलहाल इस मामले में दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version