spot_img
Monday, October 20, 2025

Bihar Assembly Elections : राघोपुर से तेजस्वी यादव…! RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट…यहां देखें जंबो List

पटना, 20 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल...

Latest Posts

CGPSC की नई अध्यक्ष बनीं IAS रीता शांडिल्य…! पूर्व कार्यकारी चेयरमैन को मिली स्थायी जिम्मेदारी…राज्यपाल के आदेश से नियुक्ति…यहां देखें आदेश

रायपुर, 29 अगस्त। CGPSC : छत्तीसगढ़ सरकार ने रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है। 2002 बैच की सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य पूर्व में आयोग की कार्यकारी चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी निभा रही थीं। अब उन्हें राज्यपाल के आदेशानुसार स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विवादों के बाद आयोग के शीर्ष पदों पर बदलाव

CGPSC की परीक्षा प्रक्रिया में पिछले कुछ वर्षों से कथित अनियमितताओं और विवादों के बाद आयोग के शीर्ष पदों पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 2021-22 की चयन सूची में रिश्तेदारों के नाम शामिल होने के आरोपों के बाद तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पद से हटाया गया था। इसके बाद प्रवीण वर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनका कार्यकाल भी अल्पकालिक रहा। रीता शांडिल्य की नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है और यह नियुक्ति राज्यपाल की स्वीकृति से लागू हुई है। नियुक्ति की जानकारी छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रकाशित की जा चुकी है।

रीता शांडिल्य का प्रशासनिक अनुभव

रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ कैडर की 2002 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी रही हैं। सेवा काल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती रही हैं। आयोग में कार्यकारी चेयरमैन रहते हुए भी उन्होंने परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में कई पहल की थी। CGPSC जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बहाल करने के लिए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि रीता शांडिल्य के नेतृत्व में आयोग भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.