CG Weather Update
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलते ही ठण्ड ने प्रदेश के कई जिलों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में राज्य में ठण्ड के और बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।
READ MORE – DRDO Missile : DRDO की बड़ी सफलता, भारत का रातों-रात सफल हापरसोनिक मिसाइल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
शुक्रवार को रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अंबिकापुर, जशपुर, बलरामपुर में पारा 10 डिग्री तक पहुंच गया है। जो सामान्य से कम है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान के दो डिग्री और गिरने से प्रदेश में शीत लहर चलनी शुरू हो जाएगी।
सबसे ठंडा रहा सरगुजा
वहीं छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। इस संभाग के जिलों में रात का तापमान 14 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सबसे ठंडी रात बलरामपुर में रही। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, कोरिया में 12.9 डिग्री और जशपुर में 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं रायपुर समेत सभी जिलों में रात का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री कम रहा।
READ MORE – BALASORE BREAKING : लाखों रूपए के बंडल गोबर में छिपाये गए, दो राज्यों की पुलिस ने की गांव में छापेमारी