spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

CG Weather Update : मौसम ने बदला मिजाज, 24 घंटे में 7 डिग्री गिरा तापमान

CG Weather Update

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को मानसून जैसी बारिश के बाद दोपहर में अंधेरा छा गया और झमाझम पानी गिरा। लगातार पानी गिरने से 24 घंटे में तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री तक गिरकर 32 तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च के बाद ही मौसम शुष्क होगा।

READ MORE – RAIPUR ROAD ACCIDENT : राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, शीशा तोड़कर चालक और कार सवार लोगों ने बचाई जान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 साल में दूसरी बार मार्च के महीने में इतनी बारिश हुई। इसके पहले 2020 में चौबीस घंटों के दौरान 27 मिमी पानी गिरा था। उसके बाद अब इतना पानी गिरा है। लगातार बारिश की वजह से शाम को हवा में नमी भी 93 फीसदी से अधिक रही। बारिश और नमी हवा के कारण पूरा वातावरण ठंडा हो गया है।

CG Weather Update

लगातार दूसरे दिन बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की परेशानी काफी बढ़ गई है। कोरबा, कवर्धा और कांकेर में ओले गिरने के साथ ही जमकर वर्षा हुई। इससे गेहूं, चना की फसल के साथ ही सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकांश जगह पारा गिर गया। पेंड्रा रोड में सबसे कम 24.3 डिग्री तापमान रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 27.4 डिग्री रहा।

READ MORE – DR BHIMRAO AMBEDKAR HOSPITAL : रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल में 4 साल से मॉर्चुरी में पड़ी लाशें सड़ी, न पहचान की कोशिश की और न ही अंतिम संस्कार हुआ

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.