spot_img
Friday, October 17, 2025

Bihar Elections : बिग ब्रेकिंग…! बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी…यहां देखें

पटना, 17 अक्टूबर। Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार देर रात अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी...

Latest Posts

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर बदला मिजाज, गरज-चमक और बारिश से गर्मी से राहत की उम्मीद

CG Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। आने वाले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व गतिविधियों के संकेत मिलने लगे हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, इस बदले मौसम के पीछे कई वायुमंडलीय कारण सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ इस समय मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, जो 32° उत्तरी अक्षांश और 73° पूर्वी देशांतर पर स्थित है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे एक द्रोणिका रेखा छत्तीसगढ़ से होते हुए दक्षिण ओडिशा तक फैल गई है। वहीं एक अन्य द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से केरल तक फैली हुई है, जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।

CG Weather

राज्य में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़ और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं, दो दिन बाद यह गति थोड़ी कम होकर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है, लेकिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.3°C रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर केवल अति हल्की से हल्की वर्षा ही रिकॉर्ड की गई। इसके बावजूद यह बारिश गर्मी से राहत देने में मददगार साबित हुई है।

CG Weather

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। आने वाले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

इस समय छत्तीसगढ़ में मौसम न केवल राहत देने वाला है बल्कि यह मानसून की आहट का भी संकेत दे रहा है। आने वाले दिनों में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियों के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन साथ ही मौसम के इस अचानक बदलाव के प्रति सावधानी बरतना भी जरूरी है।

read more – CG Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में विष्णुदेव साय ले सकते हैं बड़े फैसले, नक्सल अभियान पर भी होगी चर्चा

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.