AB News

CG Urban Body Election : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले होगा वार्डों का परिसीमन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

CG Urban Body Election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में दिसंबर तक नगर निगम के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही हैं। चुनाव से पहले प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में वार्डों का आबादी के हिसाब से परिसीमन किया जाएगा।

 

read more – JAGDALPUR CRIME NEWS : जगदलपुर में घटित हुयी दिल दहला देने वाली घटना, जमीन विवाद के कारण दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

ज्यादा आबादी वाले वार्डों के वोटर्स का नजदीक के कम आबादी वाले वार्डों में समायोजन किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों के नाम वार्डों के परिसीमन करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में वार्डों के परिसीमन के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए है।

CG Urban Body Election

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसव राजू एस. ने आदेश में कहा है कि, 2011 की जनगणना के बाद से जनसंख्या में वृद्धि हो चुकी है। इसे देखते हुए वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना जरूरी है।

छत्तीसगढ़ शासन ने सभी कलेक्टरों को नगरीय निकायों के वार्डो के परिसीमन की कार्यवाही यथाशीघ्र सम्पन्न करने को कहा है, ताकि नगरीय निकाय चुनावों की समय-सीमा से पहले मतदाता सूची आदि तैयार किया जा सके।

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में कुल 184 नगरीय निकाय है जिसमे 14 नगरपालिक निगम एवं 48 नगरपालिका परिषद और 122 नगर पंचायत है। वही रायपुर नगर निगम में जनसंख्या के आधार पर यहां वर्तमान में कुल वार्डों की संख्या 70 है।

read more – BALODA BAZAR VIOLENCE : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एसपी की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, राज्य सरकार ने की कलेक्टर और SP की छुट्टी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Exit mobile version