AB News

CG Rajnandgaon Police Recruitment 2024 : राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, गड़बड़ी के लगे आरोप के बाद लिया एक्शन, विपक्ष ने किया हमला

CG Rajnandgaon Police Recruitment 2024

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को गड़बड़ी और सुसाइड के बाद रद्द कर दिया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक CM साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह फैसला लिया। वहीं दुर्ग IG दीपक कुमार झा ने जांच के लिए SIT टीम बनाई है, जो 10 दिन में अपनी जांच की रिपोर्ट बनाकर सौंपेगी। बता दें कि भर्ती में करीब 3 हजार अभ्यर्थियों के अंकों की गलत एंट्री की गई है।

इस मामले में एक अभ्यर्थी, 4 कॉन्‍स्‍टेबल समेत अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब संदिग्धों के वॉट्सऐप और मोबाइल की जांच की जा रही है। वहीं विपक्ष में बैठे कांग्रेस ने भर्ती रद्द होने पर कहा कि जिसने शिकायत की उसे ही जेल में डाल दिया। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है।

गौरतलब है कि शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे पुलिस आरक्षक अनिल की लाश ग्राम रामपुर के समीप एक खेत में पेड़ से झूलता पाया गया था। मृतक ने अपने हाथ में लिखा था कि पुलिस भर्ती में कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारी भी संलिप्त हैं। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन कर मामले की सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर 10 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

आरक्षक के सुसाइड के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी में संलिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें चार आरक्षक हैं। पुलिस ने परिधि निषाद, योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम, और पुष्पा चंद्रवशी को गिरफ्तार किया है। वहीं आज बुधवार को एक महिला अभ्यर्थी भी गिरफ्तार की गई है।

read more – Veer Bal Diwas 2024 : ‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर 17 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Exit mobile version