spot_img
Wednesday, November 5, 2025

Rajya Alankaran Puraskar : छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किए राज्य अलंकरण पुरस्कार…! 19 विभूतियों को मिलेगा सम्मान…यहां देखें List

रायपुर, 05 नवंबर। Rajya Alankaran Puraskar : छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। राज्य स्थापना दिवस के...

Latest Posts

CG Rajyostav 2025 : औद्योगिक विकास की रजत जयंती पर नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता प्रदेश

रायपुर, 05 नवम्बर। CG Rajyostav 2025 : छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस का यह रजत जयंती वर्ष राज्य की औद्योगिक प्रगति का एक नया अध्याय लेकर आया है। नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर (राज्योत्सव स्थल) में आयोजित उद्योग विभाग की प्रदर्शनी इस बार राज्योत्सव का विशेष आकर्षण बनी हुई है। प्रदर्शनी में नई औद्योगिक नीति 2024–2030 का विज़न मूर्त रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आत्मनिर्भर औद्योगिक छत्तीसगढ़ की दिशा को प्रदर्शित करता है।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

छत्तीसगढ़ का 25 वर्षों का औद्योगिक विकास सफर

राज्य के 25 सालों की औद्योगिक यात्रा को तीन चरणों में प्रदर्शित किया गया है—

2015–2020 : आधारशिला और विस्तार
इस अवधि में स्टार्टअप छत्तीसगढ़ और MSME उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रणाली की शुरुआत की गई। फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, हैवेल और टेक्सटाइल्स जैसे नए क्षेत्रों में निवेश आकर्षित कर राज्य ने औद्योगिक विविधीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

2020–2024 : कनेक्टिविटी और गति
रेल परियोजनाओं से कोयला व औद्योगिक परिवहन को मजबूती मिली। साथ ही चारों दिशाओं में विकसित हो रहे नए एयरपोर्ट्स ने औद्योगिक लॉजिस्टिक्स को सशक्त किया।

2024–अब तक : नई नीति, नया विश्वास
नई औद्योगिक विकास नीति 2024–2030 लागू होने के बाद अब तक 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

सुधार और नवाचार की दिशा में कदम

राज्य ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम, इंडस्ट्रियल रिफॉर्म एवं जन विश्वास एक्ट 2025, और भूमि आवंटन के डिजिटलीकरण जैसे सुधारों के माध्यम से Ease of Doing Business को नई ऊँचाई दी है।

छत्तीसगढ़ ने देश में पहला लिथियम ब्लॉक ऑक्शन आयोजित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, नवा रायपुर में राज्य का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट और AI डाटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाना तय हुआ है।

हर जिले में औद्योगिक विकास की लहर

छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 के तहत हर जिले में 70 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र और पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

ग्रीन और समावेशी उद्योगों पर फोकस

प्रदर्शनी में ग्रीन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। राज्य में सौर ऊर्जा, ई–वाहन, जैव–ईंधन और अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। बस्तर की बेलमेटल कारीगर महिलाएं और रायगढ़ के स्टार्टअप इनोवेटर्स अब छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक पहचान बन चुके हैं।

नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य

ड्रोन असेंबली, रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे अत्याधुनिक मॉडल्स ने दर्शकों को राज्य के औद्योगिक भविष्य की झलक दी। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में नई औद्योगिक नीति 2024–2030 छत्तीसगढ़ को “विकास से विश्वास” की उस दिशा में ले जा रही है, जहाँ हर हाथ को काम, हर जिले को पहचान और हर नागरिक को अवसर मिलेगा। राज्योत्सव की यह प्रदर्शनी इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ अब केवल संसाधनों का नहीं, बल्कि संभावनाओं का प्रदेश बन चुका है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.