CG News: विधानसभा का बजट सत्र खत्म, 17 दिन तक चली कार्यवाही में लिए कई बड़े फैसले

CG News: विधानसभा का बजट सत्र खत्म, 17 दिन तक चली कार्यवाही में लिए कई बड़े फैसले

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समय पूर्व खत्म हो गया है, सत्र के तय कार्यक्रम के मुताबिक 2 मार्च तक सदन की कार्रवाई चलनी थी, लेकिन चार दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए सत्र समाप्त कर दिया गया, इस बार बजट सत्र में 17 दिन तक सत्र की कार्यवाही चली, 5 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत हुई थी, 9 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया. भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही कई बड़े फैसले लिए.

इसे भी पढ़े – CM साय की सुरक्षा में सेंध का मामला: DGP अशोक जुनेजा ने दिया बयान, अब तक 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड!

जिन वादों को पूरा कर सरकार सत्ता में आई, पहले सत्र में उन वादों को पूरा करने में जोर लगा दिया, महतारी वंदन योजना के लिए बजट में 3 हजार करोड़ का प्रावधान किया, किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया जिसमें 3100 रुपए समर्थन मुल्य दिया जाना है, वही आयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए सरकार ने 35 करोड़ का बजट लाया, साथ ही सीजीपीएससी मामलें को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सुधार आयोग के गठन की घोषणा की.

CG News: विधानसभा का बजट सत्र खत्म, 17 दिन तक चली कार्यवाही में लिए कई बड़े फैसले

सरकार ने अपने बजट में विभिन्न विभागों को दिया इतना बजट –

कृषक उन्नति योजना 10,000 करोड़
पीएम आवास योजना 8,369 करोड़
जल जीवन मिशन 4,500 करोड़
हायर सेकेंड्री स्कूल 3,952 करोड़
मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना 3,400 करोड़
श्री रामलला दर्शन 35 करोड़
महतारी वंदन योजना 3,000 करोड़
शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना 1,526 करोड़
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 1,820 करोड़
अमृत मिशन योजना 700 करोड़
इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ 5 करोड़
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर 500 करोड़
पीएम ग्राम सड़क योजना 841 करोड़
शक्ति पीठ परियोजना 5 करोड़

https://abnews.press/bhupesh-baghel-spent-crores-in-his-air-travelbhupesh-baghel-spent-crores-in-his-air-travel/

https://abnews.press/cg-assembly-budget-session-house-echoed-with-issues-of-firing-stabbing-and-liquor/

https://abnews.press/cg-news-finance-minister-said-that-new-youth-and-educated-people-will-be-recruited-in-liquor-shops/

Breaking News राज्य खबर