CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे अहम बैठक, विभागीय कामकाज की होगी समीक्षा

CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे अहम बैठक, विभागीय कामकाज की होगी समीक्षा

CG News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। बैठक में प्रदेश के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री साय न केवल प्रगति रिपोर्ट पर नजर डालेंगे, बल्कि लंबित कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों को भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

CG News

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विशेष रूप से विकास कार्यों की रफ्तार, बजट उपयोग, जनहितकारी योजनाओं की स्थिति और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों पर फोकस कर सकते हैं।

बैठक से यह भी उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री साय आगामी महीनों की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए प्रशासन को तेज़ और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने के निर्देश देंगे।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब सरकार की छवि और प्रशासनिक कार्यक्षमता को लेकर राज्य में लगातार सवाल उठते रहे हैं, लिहाजा आज की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

READ MORE – JAIJAIPUR MLA : जैजैपुर में कांग्रेस विधायक और पड़ोसी के बीच एसी डक्ट को लेकर विवाद, मारपीट, धमकी और केस-दर-केस की नौबत

राज्य खबर