spot_img
Thursday, August 14, 2025

Announcement of New Team : भाजपा की नई टीम का ऐलान…यहां देखिए पूरी List

रायपुर, 13 अगस्त। Announcement of New Team : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम...

Latest Posts

CG News : सीएम साय और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की महत्वपूर्ण बैठक, विकास और औद्योगिक नीतियों पर होगी चर्चा

CG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ की कई विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय राज्य की नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर केंद्रीय मंत्री से सुझाव लेंगे और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक ढांचे को मजबूत बनाने और निवेश को आकर्षित करने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा।

CG News

मुख्यमंत्री साय केंद्रीय मंत्री को रायपुर आने का आमंत्रण दे सकते हैं, ताकि वह राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें और स्थानीय उद्योगों के साथ संवाद स्थापित कर सकें। बता दें कि सीएम साय का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कल उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही शांति एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई थी।

इस मुलाकात के बाद आज की बैठक में भी राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ को औद्योगिक और व्यापारिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

read more – Chhattisgarh News : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली फ्लाइट से 9 करोड़ की 928 किलो चांदी पहुंची रायपुर, जांच में जुटी GST की टीम

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.