spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

CG News : पहली बार कावड़ियों और शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, सीएम साय आज हेलीकॉप्टर से करेंगे पुष्प वर्षा

CG News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में सावन के तीसरे सोमवार के के दिन हजारों शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस ऐतिहासिक आयोजन में उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है, जब प्रदेश के मुखिया द्वारा कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किया गया।

read more – Hajipur Kanwariyas Accident : बिहार के हाजीपुर में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

उसके उपरांत भोरमदेव बाबा का पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के किये कामना करेंगे। सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं।भोरमदेव में पुष्प वर्षा के उपरांत मुख्यमंत्री साय भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे। वे भोरमदेव मंदिर और कवर्धा के प्राचीन और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन और अभिषेक करेंगे।

वही आज सावन सोमवार के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में कावडियो और श्रद्धालुओं के बोल बंम, हर-हर महादेव के नारे से भगवान शिव का दरबार गूंज रहा। भोरमदेव मंदिर स्थलों और मार्गों पर भगवा वस्त्रों में रंगा हुआ कांवरियों का जत्था मनमोहक दृश्य शिव भक्तों से रमा हुआ है।

भोरमदेव और बूढ़ा महादेव की महत्ता

भोरमदेव मंदिर और कवर्धा का बूढ़ा महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। भोरमदेव मंदिर अपनी प्राचीनता और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसे छत्तीसगढ़ का “खजुराहो” भी कहा जाता है। यहाँ श्रावण मास में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

बूढ़ा महादेव मंदिर भी अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में हर वर्ष श्रावण मास के दौरान हजारों शिव भक्त अपने कावड़ में नर्मदा जल लाकर अभिषेक करते हैं। यह परंपरा पिछले 25 से 30 वर्षों से चला आ रहा है।

read more – Sawan somvar vrat katha : सावन के तीसरे सोमवार में जानिए कैसे करें भोलेबाबा की पूजा अर्चना, जीवन में आये बाधा को दूर करने के लिए पढ़ें ये व्रत कथा

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.