CG News : छत्तीसगढ़ के सभी वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाडा में लगाएंगे शिविर, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक शिविर का आयोजन, मौके पर होगा समाधान

CG News : छत्तीसगढ़ के सभी वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाडा में लगाएंगे शिविर, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक शिविर का आयोजन, मौके पर होगा समाधान

CG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में आगामी 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर स्थानीय लोगो की समस्याओं का निदान किया जायेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में सभी आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश देते हुए परिपत्र जारी किया।

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नागरिक सुविधाओं को देखते हुए राज्य की सभी 184 नगरीय निकायों में स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए वार्डवार शिविर का आयोजन कर उनका मौके पर ही निराकरण के निर्देश जारी करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को निर्देश दिए हैं।

read more – CHANDIPURA VIRUS : गुजरात में चांदीपुरा वायरस के कहर ने मचाया आंतक, अब तक 44 लोगों की मौत

CG News

उप मुख्यमंत्री साव ने इन शिविरो में नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से होने से शहरी सरकार के प्रति लोगों में सद्भाव भी बढ़ेगा।

स्थानीय निकायों द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य दायित्व है। जिसमे स्थानीय नागरिक समस्याएं जैसे नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है।

CG News

नल लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स की मरकरी/बल्ब/ट्यूबलाइट का बंद रहना आदि समस्याएं भी शामिल हैं। ये सारे कार्य आम नागरिकों की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं और कार्यों से संबंधित है।

वही वार्डवार शिविरों के आयोजन के संबंध में वार्ड एवं नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे आम नागरिक को शिविर का पूरा लाभ मिल सके। शिविरों में संकलित जानकारियां राज्य शासन को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

read more – RAIPUR RAILWAY STATION : राजधानी के रेलवे स्टेशन में युवक के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से चुराया था बिस्किट पैकेट, दूकानदारों ने पैर में गमछा बांधकर जमीन में घसीटा

Breaking News News and Politics राज्य खबर