spot_img
Monday, June 30, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

CG New Excise Policy 2025 : छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, शराब और पेट्रोल सस्ते, DA बढ़ा, टोल हुआ महंगा

CG New Excise Policy 2025

रायपुर। 1 अप्रैल 2025 से छत्तीसगढ़ में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम जनता, सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को प्रभावित करेंगे। इन नए नियमों के तहत शराब और पेट्रोल सस्ता हो गया है, जबकि टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे अब फाइलों का कामकाज डिजिटल तरीके से होगा।

  • महंगाई भत्ता बढ़ा – राज्य सरकार के कर्मचारियों को 50% से बढ़कर 53% DA मिलेगा।
  • पेट्रोल हुआ सस्ता – VAT कटौती से अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल ₹1 प्रति लीटर सस्ता मिलेगा।
  • शराब के दाम घटे – कई ब्रांड्स की कीमतों में 20 से 300 रुपये तक की कमी। कुछ प्रीमियम ब्रांड्स ₹3000 तक सस्ते हुए।
  • टोल टैक्स महंगा – 5 टोल प्लाजा पर ₹5 से ₹15 तक की बढ़ोतरी, जिससे सफर महंगा हुआ।
  • ई-ऑफिस सिस्टम लागू – अब सरकारी दफ्तरों में फाइलें ऑनलाइन चलेंगी, SMS के जरिए अपडेट मिलेगा।
  • व्यापारियों को राहत – ई-वे बिल सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख की गई, 40,000 व्यापारियों की पुरानी टैक्स देनदारी माफ।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च – ₹26,341 करोड़ की पूंजीगत व्यय राशि से सड़कें, पुल, स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे।
  • स्कूल टाइमिंग बदली – 2 अप्रैल से स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे, बड़ी क्लासेस के लिए 8 से 3 बजे का समय तय।
  • PAN-Aadhaar लिंक पर सख्ती – लिंक न कराने पर अब भारी जुर्माना देना होगा।

CG New Excise Policy 2025

कैसे प्रभावित होंगे आम लोग?

इन बदलावों से जहां सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी मिलेगी, वहीं सफर करने वालों को टोल टैक्स की वजह से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। शराब और पेट्रोल के सस्ते होने से आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। ई-ऑफिस सिस्टम से सरकारी कामों में तेजी आएगी, जबकि व्यापारियों को टैक्स माफी और ई-वे बिल की नई सीमा का फायदा होगा।

read more – New Rules From 1st April 2025 : 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे नए नियम, जानिए कैसे बदलेंगे आपकी जेब के हालात, आपके बजट पर होगा सीधा असर!

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.