CG New Excise Policy 2025
रायपुर। 1 अप्रैल 2025 से छत्तीसगढ़ में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम जनता, सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को प्रभावित करेंगे। इन नए नियमों के तहत शराब और पेट्रोल सस्ता हो गया है, जबकि टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे अब फाइलों का कामकाज डिजिटल तरीके से होगा।
- महंगाई भत्ता बढ़ा – राज्य सरकार के कर्मचारियों को 50% से बढ़कर 53% DA मिलेगा।
- पेट्रोल हुआ सस्ता – VAT कटौती से अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल ₹1 प्रति लीटर सस्ता मिलेगा।
- शराब के दाम घटे – कई ब्रांड्स की कीमतों में 20 से 300 रुपये तक की कमी। कुछ प्रीमियम ब्रांड्स ₹3000 तक सस्ते हुए।
- टोल टैक्स महंगा – 5 टोल प्लाजा पर ₹5 से ₹15 तक की बढ़ोतरी, जिससे सफर महंगा हुआ।
- ई-ऑफिस सिस्टम लागू – अब सरकारी दफ्तरों में फाइलें ऑनलाइन चलेंगी, SMS के जरिए अपडेट मिलेगा।
- व्यापारियों को राहत – ई-वे बिल सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख की गई, 40,000 व्यापारियों की पुरानी टैक्स देनदारी माफ।
- इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च – ₹26,341 करोड़ की पूंजीगत व्यय राशि से सड़कें, पुल, स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे।
- स्कूल टाइमिंग बदली – 2 अप्रैल से स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे, बड़ी क्लासेस के लिए 8 से 3 बजे का समय तय।
- PAN-Aadhaar लिंक पर सख्ती – लिंक न कराने पर अब भारी जुर्माना देना होगा।
CG New Excise Policy 2025
कैसे प्रभावित होंगे आम लोग?
इन बदलावों से जहां सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी मिलेगी, वहीं सफर करने वालों को टोल टैक्स की वजह से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। शराब और पेट्रोल के सस्ते होने से आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। ई-ऑफिस सिस्टम से सरकारी कामों में तेजी आएगी, जबकि व्यापारियों को टैक्स माफी और ई-वे बिल की नई सीमा का फायदा होगा।