spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

CG Municipal Elections 2024 : दिसंबर-जनवरी में होंगे छत्‍तीसगढ़ के निकाय चुनाव, तैयारियां की प्रक्रिया हुई तेज, नवंबर अंत तक बनेगी मतदाता सूची

CG Municipal Elections 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही एक बार फिर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत स्थानीय निकाय चुनावों का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर और जनवरी के बीच होने वाले इन चुनावों के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर पंचायत, और नगर पालिका के चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक और चुनावी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

आने वाले कुछ दिनों में ही चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है और तारीख घोषित होते ही आचार संहित भी लग जाएगी। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निवार्चन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निकाय चुनावों की तिथियों की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि दिसंबर के अंत से जनवरी की शुरुआत तक इन चुनावों का आयोजन होगा।

read more – Union Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले, गरीबों को 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज

CG Municipal Elections 2024

चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चुनावी तैयारियों में कोई कमी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि परिसीमन और आरक्षण की कार्रवाई समय सीमा में पूरी की जाए। चुनाव के लिए ये दोनों ही प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण होती है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। सही मतदाता सूची सबसे ज्यादा आवश्यक है। आयुक्त सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।

इन क्षेत्रों में नहीं मिली परिसीमन की जानकारी

बैठक में नगरपालिकाओं में स्थानों के आरक्षण में वर्तमान स्थिति के साथ नगरीय निकायों (नपानि राजनांदगांव, नपापरि कवर्धा, कुम्हारी, बेमेतरा, तखतपुर) में न्यायालय के स्थगन के कारण परिसीमन की जानकारी नहीं मिल पाई है। दरअसल, कोर्ट के स्टे के कारण यहां मामला अटका हुआ है। इसे लेकर भी बैठक में इस विषय पर भी मंथन की गई।

मानदेय और वाहन किराए पर चर्चा

चुनाव संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ। चुनावों के लिए प्रेक्षकों के मानदेय और वाहन किराये की दरों पर भी चर्चा की गई। वित्त विभाग से अनुमोदन प्राप्त करने के लिए भेजे गए प्रस्तावों पर भी बैठक में ध्यान दिया गया। इसके साथ ही आने वाले उप-निर्वाचन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर भी बातचीत की गई।

read more – Ratan Tata Passes Away : आमजन के दर्शन के बाद रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र-झारखंड में एक दिन का किया गया शोक घोषित

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.