spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

CG Monsoon Update 2024 : मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों दी प्रदेश में गरज-चमक के साथ के साथ बारिश की चेतावनी, कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना

CG Monsoon Update 2024

रायपुर। प्रदेश में अब दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। तो वही मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी बीजापुर और सुकमा तक पहुंचा है। अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। हालांकि रविवार को सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की आशंका बताई गई है।

CG Monsoon Update 2024

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, साथ ही कई क्षेत्रों में गर्म हवा के चलने से उमस में भी बढ़ोतरी रही। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है।

रविवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अंधड़ और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.