CG Monsoon Session LIVE 2024 : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

CG Monsoon Session LIVE 2024 : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

CG Monsoon Session LIVE 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सबसे पहले सदन की शुरुआत राष्ट्रगीत और राजगीत से की गई। सत्र की पहली बैठक के प्रारंभ में स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने परंपरा के अनुसार निधन का उल्‍लेख किया है। अविभाजिम मध्‍य प्रदेश विधानसभा के सदस्‍य रहे मकसूदलाल चंद्राकर और लक्ष्‍मी प्रसाद पटेल, मध्‍य प्रदेश विधानसभा के सदस्‍य अमीन साय, अंगतुराम कश्‍यप और छत्‍तीगसढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्‍य अग्नि चंद्राकर के निधन का स्‍पीकर ने उल्‍लेख किया है।

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने की सूचना दी, जिसके बाद दिवंगतों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई है। इसी संदर्भ में सीएम विष्णुदेव साय ने दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व CM भूपेश बघेल के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी दिवंगतों को नमन किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=2UeHii0noig

read more – KIRANDUL NAGAR NMDC DAM : दंतेवाड़ा के किरंदुल में बारिश के कहर से हुआ जलप्रलय, NMDC का डैम टूटने से लोगो की जान पर बनी, पानी में बही गाड़िया

Breaking News News and Politics राज्य खबर