AB News

CG IPS Transfer : छत्‍तीसगढ़ में 5 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिये किसे कहा मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…….

CG IPS Transfer

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। ये तबादले राज्य के विभिन्न बटालियनों और पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुधार और संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा गुरुवार को तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

इन आदेशों के अनुसार, आईपीएस अरविंद कुजूर, धर्मेंद्र सिंह छवई, श्वेता राजमणी, उदय किरण सिंह और मनोज कुमार खिलारी का तबादला किया गया है।

गृह विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत, आईपीएस अरविंद कुजूर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईपीएस धर्मेंद्र सिंह छवई को सेनानी, 15वीं वाहिनी बीजापुर में नियुक्त किया गया है।

आईपीएस श्वेता राजमणि को सेनानी, 19वीं वाहिनी जिला बस्तर, आईपीएस उदय किरण को सेनानी, 9वीं वाहिनी दंतेवाड़ा और आईपीएस मनोज कुमार खिलारी को सेनानी, 2वीं वाहिनी जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी सौपी गई है।

देखिए आदेश

read more – UGC NET Result 2024 : यूजीसी नेट 2024 का जारी हुआ रिजल्ट, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक से करें चेक करें रिजल्ट

Exit mobile version