CG IAS Transfer 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 IAS अफसरों के विभाग बदले हैं। रायपुर संभाग के कमिश्नर संजय अलंग को बिलासपुर कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही शिखा राजपूत को वन विभाग के सचिव का जिम्मा मिला है।शारदा वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।
वही कुंदन कुमार को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है।अन्य बदलाव में जैसे जेल विभाग में 27 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। यह बदलाव 16 मार्च 2024 से लागू होंगे।
जेल विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर:
जेल विभाग ने भी 27 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इसमें जेल उप महानिरीक्षक, जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक, मुख्य प्रहरी, प्रहरी और महिला प्रहरी शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक जेल उप महानिरीक्षक एसएस तिग्गा को केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।