AB News

CG Dhan Kharidi : CM साय आज से धान खरीदी की करेंगे शुरुवात, 72 घंटे के भीतर होगा किसानो को भुगतान

CG Dhan Kharidi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिलों में आज से यानि 14 नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। आप को बता दें कि इस बार पिछले साल के मुकाबले 1 लाख 35 हजार से अधिक नए किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में खास बात यह है कि किसानों के खाते में इस वर्ष प्रदेश के कुल बजट का करीब 23 प्रतिशत से भी ज्यादा राशि पहुंचेगी।

read more – Children’s Day 2024 : बाल दिवस के मौके पर जानिए पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से….

राज्य शासन ने इस वर्ष किसानों से कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो वर्ष 2023 की तुलना में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है। 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा खरीदी के साथ ही करीब तीन हजार रुपये किसानों को ज्यादा दिए जाएंगे। छोटे, सीमांत और बड़े कृषकों द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

CG Dhan Kharidi

इसके लिए एक सप्ताह पहले से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है।तो वहीं राज्य शासन ने धान खरीदी को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि इसमें लघु व सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन व बड़े किसानों को तीन टोकन की पात्रता होगी।

इसके साथ ही खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा-बाट से ही तौल की जाएगी। राज्य शासन ने शिकायत व निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 भी जारी किया है। प्रदेश में 2,739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। इस राज्य के किसान के लिए धान की फसल लगाना, काटना और उसे बेचना किसी बड़े उत्सव से कम नही है, क्योंकि राज्य की अर्थ व्यवस्था का सबसे व्यापक साधन धान ही है।

read more – JAGDALPUR AMBULANCE ACCIDENT : जगदलपुर-बीजापुर NH-63 में भीषण हादसा, ट्रक-एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत में 2 मौत, छः लोग घायल

 

Exit mobile version