CG CRIME : राजनांदगांव में मेडिकल व्यवसायी की संदिग्ध परिस्तिथतियो में अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

CG CRIME : राजनांदगांव में मेडिकल व्यवसायी की संदिग्ध परिस्तिथतियो में अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

CG CRIME 

राजनांदगांव। राजनांदगांव में रेलवे माल डिपो के पास झाड़ियों में शहर के एक मेडिकल व्यवसायी की अधजली हुई लाश देर रात मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

read more – KANHAIYA KUMAR SLAPPED : दिल्ली नॉर्थ ईस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर माला पहनाने आए युवक ने किया हमला

पुलिस इसकी इसकी हत्या की जांच में जुटी हुई है। दुर्ग से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर बुलाये गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव शहर के मेडिकल व्यवसायी अवी खंडेलवाल 32 वर्ष की जली हुई लाश कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के पास देर रात मिला।

इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या हुई या आत्महत्या युवक द्वारा की गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Play online with friends anytime, anywhere using Diuwin Games

read more – HARYANA NUH TOURIST BUS FIRE : हरियाणा में देर रात श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस में आग लगने से 9 लोग जिंदा जले, 24 की हालत गंभीर

Breaking News News and Politics राज्य खबर