CG Congress protest on Gau Satyagraha : कांग्रेस का आज हल्लाबोल, प्रदेश के सभी जिला-ब्लॉकों में गौ सत्याग्रह, अवारा मवेशियों को SDM और कलेक्टोरेट में बांधेंगे

CG Congress protest on Gau Satyagraha : कांग्रेस का आज हल्लाबोल, प्रदेश के सभी जिला-ब्लॉकों में गौ सत्याग्रह, अवारा मवेशियों को SDM और कलेक्टोरेट में बांधेंगे

CG Congress protest on Gau Satyagraha

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस लगातार राज्य सरकार को घेरने में लगी हुई है। इस सत्याग्रह में पार्टी आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में गौ सत्याग्रह करेगी। जिसमे कांग्रेसी अवारा पशुओ को SDM और कलेक्टोरेट में बांधेंगे।

प्रदेशभर में हो रही गायों की मौत और खुले मवेशियों के कारण सड़कों में हो रही दुर्घटनायें आवारा मवेशियों से खेतों की चराई पूरे प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है। विपक्ष में बैठे कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंश बद से बदहाल हो गया है।

बता दे कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार की ओर से संचालित गोधन न्याय योजना को बंद करके भजपा सरकार ने गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिए छोड़ दिया है। एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं। वही सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने के लिए मजबूर हैं।

वही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा ”आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी सरकार को यह चेतावनी देती है कि 15 अगस्त तक आवारा पशुओं के संबंध में सरकार कोई ठोस निराकरण करें। यदि सरकार आवारा पशुओं का कोई समाधान नहीं करेगी तो 16 अगस्त को कांग्रेस गौ सत्याग्रह करेगी। प्रदेश के सभी जिला कार्यालय, अनुविभाग (एसडीएम) कार्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों में खुले पशुओं को ले जाकर छोड़ देंगे।जिससे आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सभी का ध्यान खींचा जा सके।”

Breaking News News and Politics राज्य खबर