spot_img
Tuesday, April 29, 2025

Raipur News : रायपुर में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, घर में खून से सनी मिली लाश, हत्या की आशंका

Raipur News रायपुर। राजधानी रायपुर के राजा तालाब कुन्द्रा पारा इलाके में एक घर के भीतर खून से लथपथ हालत में एक व्यक्ति की लाश...

Latest Posts

CG Congress Protest : कांग्रेस का टोल टैक्स के खिलाफ हल्लाबोल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन

CG Congress Protest

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक बार फिर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार मुद्दा टोल टैक्स पर हो रही अवैध वसूली का है। बता दें कि कांग्रेस नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय करेंगे।

जानिए क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। कांग्रेस ने इसे जनता के खिलाफ अन्याय बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि गाड़ियों से मनमाने ढंग से पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले से ही इस प्रदर्शन की तैयारी कर ली थी।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन से आम जनता को कितनी राहत मिलेगी। क्या प्रशासन इस अवैध वसूली के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएगा, या फिर यह प्रदर्शन केवल राजनीतिक लड़ाई बनकर रह जाएगा? यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

read more – ONLINE BETTING APP SCAM : महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.