spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

CG Congress District President List : कांग्रेस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, गुटबाजी पर वार या नया दांव? कांग्रेस ने बदले 11 जिला अध्यक्ष, देखिए किस जिले में किसे मिला कमान…..

CG Congress District President List

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। हाल ही में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान ने 11 जिलों के जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बालोद, दुर्ग ग्रामीण, बेमेतरा समेत कुल 11 जिलों में नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची के सामने आते ही पार्टी के भीतर हलचल मच गई है, क्योंकि लंबे समय से इन बदलावों की अटकलें लगाई जा रही थीं।

कांग्रेस को चुनाव में बड़ा झटका

प्रदेश में हुए हालिया नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई। कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कुछ नेताओं ने तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को ही हटाने की मांग कर दी थी। पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए आखिरकार जिलों में संगठनात्मक बदलाव का फैसला लिया गया।

CG Congress District President List

नए अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

नई नियुक्तियों में कई पुराने नेताओं की छुट्टी कर दी गई है, जबकि कुछ नए चेहरों को संगठन में जगह दी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। संगठन को मजबूत करने और गुटबाजी पर नियंत्रण पाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

सूची जारी होते ही मचा हड़कंप

जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की, पार्टी के भीतर खलबली मच गई। जिन नेताओं को जिम्मेदारी नहीं मिली, वे नाराज हैं, वहीं नए नियुक्त नेताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस फैसले से पार्टी के भीतर एक नई राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है।

वहीं सूत्रों की माने तो इन बदलावों का मकसद 2028 विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को नए सिरे से तैयार करना है। कमजोर जिलों में नेतृत्व परिवर्तन कर कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

CG Congress District President List

देखें कौन बना किस जिले का अध्यक्ष?

READ MORE – Meerut Murder : इश्क, बगावत और कत्ल, मेरठ में 13 की उम्र में शुरू हुई मोहब्बत कैसे मर्डर में बदल गई, क्या मुस्कान अकेली थी? या पूरा परिवार साजिश में शामिल?

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.