spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

CG Congress Candidate List : कांग्रेस के बचे 5 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची की आज संभावित घोषणा, बचे सीटों पर कर रही है लंबे समय से मंथन

CG Congress Candidate List

रायपुर। विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा में भी कांग्रेस अपने प्रत्याशी की सूची जारी करने में पीछे हो गई। प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के समर्थक असमंजस में है। वह किस चेहरे को लेकर अपने पक्ष में मतदाताओं को साधें, इसे लेकर चुनौती बढ़ गई है। यह स्थिति तब है जब बस्तर में पहले चरण का मतदान है,वहीं 20 मार्च से नामांकन शुरू होना है। बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने की वजह से समर्थकों में भी निराशा है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्याशी चयन करने में आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम सार्वजनिक नहीं हो पायी है। उम्मीद है कि आज शाम तक पार्टी प्रदेश की अन्य पांच सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने अभी तक केवल छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित की है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दो और भाजपा को नौ सीटें में जीत हासिल हुईं थी।

READ MORE – MAHADEV SATTA APP : CHHATTISGARH में चुनावी माहौल के बीच छिड़ी सियासी जंग, सियासी वार-पलटवार

प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला है । भाजपा ने दो मार्च को ही सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि 19 मार्च को कांग्रेस की तीसरी सूची जारी हो सकती है। पहली और दूसरी सूची के बाद भी कांग्रेस की पांच संसदीय सीटों में बाकी प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हो पाए थे।

बस्तर लोकसभा सीट से दीपक बैज, हरीश लखमा के बाद अब कांग्रेसी विधायक व पूर्व मंत्री कवासी लखमा का भी नाम भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मंगलवार को सूची आ सकती है। पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज 19 मार्च को होने की संभावना बताई जा रही हैं, क्योंकि 20 मार्च से बस्तर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

READ MORE – CHHATTISGARH LOK SABHA ELECTIONS : CG में लोकसभा चुनाव पर नजर रखेंगी 20 एजेंसियां, आचार संहिता लगते ही केंद्र की एजेंसियां हो गई सक्रिय

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.