AB News

CG BREAKING : गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 9 पुलिस अधिकारियों को मिला IPS बैच, देखे आदेश

CG BREAKING

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 9 सीनियर अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का बैच अलॉट किया गया है। जो कि छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय है, जिससे इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और कर्तव्य और अधिक प्रभावी हो जाएंगे।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने से इन अधिकारियों को उच्च पदों पर काम करने और प्रशासनिक सुधारों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। यह आदेश भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अफसरों को सीनियरिटी के आधार पर 2014 से 2016 बैच का आवंटन किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, प्रफुल्ल ठाकुर को 2015 बैच और विजय कुमार पांडे को 2016 बैच आवंटित किया गया है। वहीं, उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ूराम ठाकुर को 2014 बैच का आईपीएस अलॉट किया गया है।

Exit mobile version