AB News

CG BREAKING : बिलासपुर में भाजपा की जीत की रैली के दौरान पटाखों से बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

CG BREAKING

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के एक बारदाना गोडाउन में भीषण आग लगने की घटित हो गई। जिसके कारण छत में रखा पूरा बारदाना जलकर खाक हो गया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव में जीत हासिल करने की जश्न के दौरान पटाखा फोड़ते समय आगजनी की घटना घटित हो गयी।

यह घटना भाजपा के स्वागत रैली के दौरान हुई। वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां निकाय चुनाव में जीत के बाद भाजपा की स्वागत रैली निकली जा रही थी। इस दौरान जीत की जश्न में जमकर आतिशबाजी की जा रही थी। तभी फटाके फोड़ते समय चिंगारी गोदाम में चली गई।

जिसके कारण भीषण आग लग गई। इस दौरान गोदाम के छत में रखा हुआ बारदाना जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। तो वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आगे बुझाने की कोशिश की। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

READ MORE – RAIPUR RAILWAY STATION : नई दिल्ली भगदड़ के बाद छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी, RPF-GRP अलर्ट

Exit mobile version