spot_img
Friday, October 17, 2025

Minister of State Rank : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल अध्यक्षों को बड़ा सम्मान…! 14 को कैबिनेट मंत्री…21 को राज्य मंत्री का दर्जा…यहां देखें List

रायपुर, 17 अक्टूबर। Minister of State Rank : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्त अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा देने...

Latest Posts

CG BREAKING : महिला प्रत्याशी सीमा दिवाकर का निधन, पार्टी में छाया शोक का माहौल

CG BREAKING

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की अधिकृत पार्षद प्रत्याशी सीमा दिवाकर के निधन की दुखद खबर से पार्टी में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 25 दिन पहले ऑपरेशन के जरिए उनका प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद टांकों में सूजन आने के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीमा दिवाकर के असमय निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख है। पार्टी नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

CG BREAKING

चुनाव प्रक्रिया जारी:

इस दुखद घटना के बीच छत्तीसगढ़ में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों की प्रक्रिया जारी है। 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार:
  • 9 फरवरी की रात 12 बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद हो जाएगा।
  • 9 फरवरी को सुबह 10 बजे के बाद किसी भी सभा या कार्यक्रम में स्पीकर के उपयोग के लिए प्रशासन की अनुमति अनिवार्य होगी।
  • इस घटना से चुनावी माहौल में गमगीन माहौल बन गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीमा दिवाकर के परिवार को ढांढस बंधाया है।

read more – Jammu & Kashmir : सोनमर्ग के मेन मार्केट में भीषण आग, 20 दुकानें जलकर खाक, टूरिस्ट्स में मची भगदड़

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.