AB News

CG BREAKING : महापौर-सभापति के कार्यकाल के समाप्ति के बाद कलेक्टर संभालेंगे निगम का जिम्मा, देखें राजपत्र

CG BREAKING

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगम के महापौर-सभापति का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव समय पर न होने की वजह से अब निकायों में प्रशासक बैठने की बारी आ गई है। इसे लेकर 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति की है। जिसे लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अब अलग-अलग जिलों के कलेक्टर्स के हाथों में शहर की बाग़ डोर रहेगी। बता दें कि जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक रायपुर नगर निगम के प्रशासक रायपुर के कलेक्टर होंगे। इसी तरह नगर निगम राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, अंबिकापुर और कोरबा के लिए भी कलेक्टर प्रशासक बनाए गए हैं। प्रशासकों की नियुक्ति के साथ ही अब नगर निगमों में जोन अध्यक्ष, महापौर जैसे पद शक्तिविहीन होंगे।

गौरतलब है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव परिषद का कार्यकाल 2 जनवरी, नगर पालिक निगम बिलासपुर और नगर पालिक निगम जगदलपुर परिषद का 3 दिसंबर, नगर पालिक निगम रायपुर, नगर पालिक निगम धमतरी, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम रायगढ़ और नगर पालिक निगम चिरमिरी परिषद का 5 जनवरी, नगर पालिक निगम अंबिकापुर परिषद का 7 जनवरी और नगर पालिक निगम कोरबा में परिषद का कार्यकाल 10 जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

read more – Jalgaon Clash : महाराष्ट्र के जलगांव में हार्न बजाने पर मचा बवाल, जलाई गयी दुकानें और गाड़ियां, आगजनी और हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू….

Exit mobile version