CG BREAKING : पूर्व सीएम के निशाने पर कलेक्टर !  मोहन भागवत के कार्यक्रम में हुए आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग….

CG BREAKING : पूर्व सीएम के निशाने पर कलेक्टर ! मोहन भागवत के कार्यक्रम में हुए आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग….

CG BREAKING

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आदेश को लेकर कलेक्टर पर कड़ा हमला कर निशाना साधा है।

भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर कलेक्टर ने भी संघ की सदस्यता ले ली है, तो बेहतर होगा कि वे सुबह शाखा में जाएं।” भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि, “आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। हालांकि, भाजपा नेताओं पर उनका प्रभाव इतना ज्यादा है कि वे उनके नाम से भी डरते हैं।

ऐसे में जिला कलेक्टर किस अधिकार से उनका कार्यक्रम जारी कर रहे हैं? डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी किस आधार पर लगाई जा रही है?” बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं। मोहन भागवत का 27 अगस्त से 31 तक कार्यक्रम राजधानी में चल रहा है।

read more – Raipur Breaking : रायपुर के अशोका बिरयानी में निकला कॉकरोच

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर