CG BREAKING : महासमुंद में टला बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क अनियंत्रित होकर पलटा

CG BREAKING : महासमुंद में टला बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क अनियंत्रित होकर पलटा

CG BREAKING

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-53 में ग्राम दर्री पड़ाव के पास गैस सिलेंडर से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान न तो कोई विस्फोट हुआ और न ही कोई ट्रक की चपेट में आया।

जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं इस घटना में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर से भरी ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीबी 1101 मंदिर हसौद से संबलपुर जा रही थी। तभी ग्राम दर्री पड़ाव के पास गैस सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क किनारे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

वहीं वाहन के स्टेरिंग में दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाया। फिलहाल वाहन में भरे गैस को दूसरे वाहन में लोड किया गया।

read more – Raipur By election : चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, सीएम साय करेंगे रायपुर दक्षिण में रोड शो

Breaking News News and Politics राज्य खबर