CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक्स पर जानकारी देते कहा कि प्रदेश में सभी निकाय क्षेत्र में कौशल्या विहार की तर्ज पर बनेगी टाउनशिप

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक्स पर जानकारी देते कहा कि प्रदेश में सभी निकाय क्षेत्र में कौशल्या विहार की तर्ज पर बनेगी टाउनशिप

CG BREAKING

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते कहा कि प्रदेश में सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में कौशल्या विहार (कमल विहार ) की तर्ज पर आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

read more – Chess Olympiad 2024 : भारत ने Chess Olympiad में रचा इतिहास, पुरुष और महिला टीमों ने पहली बार जीता स्वर्ण पदक

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा गया है कि राज्य में साय सरकार के दौरान शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ के सभी शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध टाउनशिप का निर्माण होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और योजनाबद्ध आवास मिल सकेंगे। कौशल्या विहार जैसी विकसित टाउनशिप में अंडर ग्राउंड बिजली, चौड़ी सड़कें, पार्क की सुविधा होगी।

Breaking News न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर