CG BREAKING
नीतू सिंह. रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस शनिवार को बिना सूचना दिये सीधे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जिससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गया। कई स्टॉफ बिना वर्दी के ड्यूटी कर रहे दो स्टॉफ को सस्पेंड किये।
दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के आईजी शनिवार को बिना सूचना दिए ही सीधे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जिसके बाद वहां के पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गया और इस दौरान दो स्टॉफ को सस्पेंड किए कारण ये बताया जा रहा है की जब आईजी दुर्ग पहुंचे तो थाने में मौजूद कई पुलिसकर्मियों के स्टॉफ बिना वर्दी के ड्यूटी कर रहे थे,
CG BREAKING
लेकिन जब तक आईजी थाने के अंदर पहुंचे तब सभी आधी -अधूरी वर्दी में दिखाई दिए। लेकिन थाने में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में इसके साक्ष्य कैद हो गए है। जो जांच में आये आईजी की पकड़ में आ गए। जिसके बाद तत्काल ही 2 स्टॉफ को सस्पेंड कर दिया गया।
सूचना ये भी है कि डायरी के पन्ने खाली छोड़ दिए गए थे, जो IG की जांच में पकड़ आ गए .जिसके बाद 2 स्टॉफ को सस्पेंड किया गया. सूत्रो के मुताबिक आपको बात रहे है कि वहां मौजूद एक अधिकारी ने ये कहा है कि वो पन्ने उन्होंने खाली छोड़वाएं है। लेकिन इसकी जिम्मेदारी 2 स्टॉफ पर थोपी गई है। वहीं एक इंस्पेक्टर भी बिना वर्दी के ड्यूटी करते पाया गया।

