CG BJP New President Kiran Singh Deo
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की कमान जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव को सौंप दी गई है। शुक्रवार को कुसाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किरण सिंह देव को दोबारा BJP प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की। देर रात वो रायपुर पहुंचे थे। खुद किरणदेव ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनके साथ में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद थे। जोकि घोषणा किए जाने तक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इससे पहले गुरुवार यानी 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुए नामांकन के बाद किरण सिंह देव को दोबारा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया था। पार्टी के तीन प्रस्ताव आए थे। तीनों ही प्रस्ताव में किरण सिंह देव का नाम था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। इसी चलते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज यानी 17 जनवरी को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ बीजेपी का संगठन चुनाव पूरा हो गया।
CG BJP New President Kiran Singh Deo
क्यों मिला दोबारा मौका
किरण देव इससे पहले भी संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले किरण देव आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा और प्रदेश में लोकसभा का चुनाव लड़ा दोनों ही चुनावों में पार्टी ने विजयी परचम फहराया है।
CG BJP New President Kiran Singh Deo
कौन हैं किरण देव सिंह?
किरण देव जगदलपुर से विधायक हैं, वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। 2009 में नगरीय निकाय चुनाव में किरण देव कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर महापौर बने थे। जगदलपुर के रहने वाले किरण देव पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं।
किरण देव जमींदार परिवार से तालुकात रखते हैं, पेशे से वकील भी हैं। 1985 में बीएससी की डिग्री के लेने के बाद 1989 में एलएलबी किया और फिर वकालत शुरू की थी। इसके साथ ही खेती-किसानी भी करते हैं। किरण देव सिंह की पत्नी रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका है। किरण देव की छवि साफ-सुथरी है।