CG Bijapur Naxal : बीजपुर में युवक का अपहरण कर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, शव के पास से पर्चा बरामद

CG Bijapur Naxal : बीजपुर में युवक का अपहरण कर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, शव के पास से पर्चा बरामद

CG Bijapur Naxal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जहां नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से एक युवक का अपहरण कर कर उसकी हत्या कर दी और रेड्‌डी गांव के पास शव को फेंक दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है। पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे। सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read more – Fire In Cg Cafe : रायपुर के “सिप एंड बाइट कैफे” में लगी भीषण आग, महादेव घाट में भी 4 दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर