spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

CG Accident News : कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन पलटने से दो की मौत, पांच घायल

CG Accident News

कोंडागांव जिले से इस वक्त की एक बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आई है। बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूमका के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

CG Accident News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के ग्राम बोरई, तहसील बेलर के लगभग 18 लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मोहपाल दिगानार गए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग लौट रहे थे, तभी रास्ते में ग्राम भूमका के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद क्षेत्र के जनपद सदस्य ने तत्परता दिखाते हुए अपनी बोलेरो और पिकअप वाहन की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव भिजवाया।

फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE – Vijay Rupani : पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, गुजरात में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.