spot_img
Monday, June 16, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Car driver tramples woman in Kanker: नशे में धुत कार चालक ने महिला को रौंदा, महिला की मौत, घटना का LIVE VIDEO

Car driver tramples woman in Kanker

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रोड किनारे खड़ी एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उस महिला की मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के सुभाष वार्ड के अन्नापूर्णा पारा में सोमवार को एक कार चालक ने महिला को ठोकर मार दी। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। जहां उस महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना CCTV कैमरे कैद हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

Car driver tramples woman in Kanker

नशे  में धुत कार चालक ने महिला को मारी ठोकर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना करीब दोपहर के डेढ़ बजे की है। अन्नापूर्णा पारा निवासी विमला बोरकर अपने घर के पास खड़ी थी। तभी अचानक एक अनियंत्रित कार आई और विमला को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल विमला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

Accident in udaipur: उदयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने रांग साइड में आ रही कार को टक्कर मारी, 5 की दर्दनाक मौत

महिला की मौत

जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने विमला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था।  आसपास के लोगों ने कार चालक को सेन चौंक के पास पकड़ा है. सूचना मिलने पर कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस जांट में जुट गई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.