Bridge in BRAZIL collapsed : ब्राजील में दो लोगो की मौत, कई लापता, दो राज्यों को जोड़ने वाला 533 मीटर पुल नदी गिरा

Bridge in BRAZIL collapsed : ब्राजील में दो लोगो की मौत, कई लापता, दो राज्यों को जोड़ने वाला 533 मीटर पुल नदी गिरा

Bridge in BRAZIL collapsed

ब्राजील के उत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्र के दो राज्यों को जोड़ने वाला एक पुल ढहने से दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे है। पुल की लंबाई 533 मीटर है और यह मरनहाओ राज्य राज्य के एस्ट्रीटो टोकैंटिंस के अगुइआर्नोपोलिस शहर को जोड़ता है। इस खबर की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

वहीं सल्फ्यूरिक एसिड के रिसाव के कारण बचाव अभियान जटिल हो गया है। स्थानीय निवासियों के जरिए प्राप्त फुटेज से पता चला है कि रविवार को जब कारें और ट्रक ‘जुसेलिनो कुबित्सचेक डी ओलिवेरा’ पुल को पार कर रहे थे, तभी पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिर गया।

उत्तरी राज्यों मारानहाओ और टोकांटिंस की सीमा पर काम कर रही पुलिस ने बताया कि आठ वाहन गायब हैं, जिसमें चार ट्रक, दो कार और दो मोटरसाइकिल हैं पुलिस और ब्राजील के सड़क विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

read more – CG Municipal Reservation : पालिका और पंचायतों के लिए आरक्षण के तारीखों का ऐलान, आदेश जारी……

Breaking News International News and Politics