AB News

BREKING NEWS : CM साय के काफिले की गाड़ियों की आपस में भिड़ंत, बाल बाल बचे मुख्यमंत्री साय

BREKING NEWS

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुखिया CM साय के काफिले की दो गाड़ियां आपस में भिड़ गई। वहीं हादसे में CM साय की कार बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक CM साय दुर्ग भिलाई के दौरे पर थे।

READ MORE – BJP Leader Death Janjgir Champa : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई ने ट्रेन के सामने आकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान दुर्ग से सर्किट हाउस जाने के लिए काफिला निकला, तभी जिला अस्पताल के आगे अचानक एक गाय काफिले के सामने आ गई। सीएम ने दुर्ग जिले को 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव और दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए। भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग के मेयर धीरज बाकलीवाल भी शामिल हुए।

BREKING NEWS

वहीं गाय को बचाने के चक्कर में सीएम के काफिले में चल रही दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में सीएम को किसी तरह की चोट नहीं आई। काफिले में शामिल वाहन के चालक ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए वाहन की गति को नियंत्रित किया। अगर समय रहते वाहन की गति को नियंत्रित नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद सीएम विष्णु देव साय का काफिला जिला अस्पताल के पास नहीं रुका काफिला सीधे प्रथम बटालियन के लिए रवाना हो गया। हादसे की वजह थोड़ी देर के लिए जिला अस्पताल दुर्ग के बाहर भीड़ जमा हो गई। वहीं स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जानकारी लेते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए, काफिले के अन्य सदस्यों को भी सतर्क किया गया है। हादसे की जांच के लिए टीम गठित की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मीडिया और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

READ MORE – Bilaspur Breaking News : अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान के दौरान यूनिवर्सिटी में हंगामा, आपसी विवाद में भिड़े छात्र, पुलिस ने की छात्रों की पिटाई

 

Exit mobile version