AB News

Breaking News : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का 16 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद मिला शव, दोस्तों के साथ रानीदहरा वॉटरफॉल गया था घूमने

Breaking News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजनेता और डिप्टी CM अरुण साव के भांजे तुषार साहू (21) की कवर्धा के रानीदहरा वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई है। रविवार रातभर से 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह तुषार का शव बरामद कर लिया गया है। उनकी तलाश में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।

read more – CG News : पहली बार कावड़ियों और शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, सीएम साय आज हेलीकॉप्टर से करेंगे पुष्प वर्षा

मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के नवापारा से तुषार अपने 6 दोस्तों के साथ रानीदहरा जल प्रपात की सैर करने के लिए पहुंचा था। शाम करीब 5.30 बजे सभी लोग नहाने के लिए वॉटरफाल में उतरे। इसके बाद अचानक से तुषार पानी में गायब हो गया। दोस्त उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव जानकारी के मुताबिक तुषार की मौत गहरे पानी में जाने के कारण से हुई। तुषार रविवार को शाम के वक्त अपने दोस्तों के साथ जल प्रपात पर घूमने गया था। शाम को साढ़े पांच बजे के आसपास सभी दोस्त झरने में नहाने लगे। इसी दौरान तुषार अचानक से गहरे पानी में चला गया और फिर नहीं दिखा। जिसके बाद दोस्तों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने 16 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था, तब कही जाकर 12 फीट नीचे तुषार का शव मिला।

Breaking News

दरअसल, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नाड, नाले, झरने उफान पर हैं, वही प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है, लेकिन इसके बाद भी लोग लगातार जोखिम उठा रहे हैं, जिसके बाद लोगो को उनकी लापरवाही भारी पड़ती नजर आती है और लापरवाही के कारण कितनो के तो जान पर बन आती है। कवर्धा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोड़ला विकासखंड में रानीदहरा वाटरफॉल है।

पर्यटन के लिए फेमस इस जलप्रपात में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन लोग यहां सेल्फी और फोटो के चक्कर में लगातार लापरवाही कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस जलप्रपात में बीते साल सितंबर माह में दो युवकों की मौत हुई थी।

नहाने के दौरान दोनों युवक गहराई में जा समाए थे। दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे। जो अपने 10 दोस्तों के एक साथ पिकनिक मनाने गए थे। इसके बावजूद लगातार कई बार हादसे की जानकारी भी सामने आती रहती है। लेकिन प्रशासन के तरफ से यहां सुरक्षा के भी कोई खास इंतजाम नहीं हैं।

read more – Bangladesh Violence : बांग्लादेश में एक बार फिर भड़की हिंसा, 100 लोगों की मौत, कई घायल, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू, PM हसीना के इस्तीफे की मांग

Exit mobile version