BREAKING NEWS
नारायणपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर नक्सलियों की सूचना मिलने पर एक संयुक्त पुलिस पार्टी ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान आज दोपहर 1 बजे से माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
बताया जा रहा है कि, सुरक्षा बलों ने अब तक 7 नक्सलियों को मार गिराया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है।