Breaking News: थाइलैंड में स्कूल बस में लगी आग, 25 स्टूडेंट्स की मौत

Breaking News: थाइलैंड में स्कूल बस में लगी आग, 25 स्टूडेंट्स की मौत

Breaking News

बैंकॉक। थाईलैंड में एक स्कूल बस में आग लगने से 25 छात्रों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, बस में कुल 44 लोग सवार थे, जिनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू वर्कर्स अभी भी अन्य बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Delivery boy murdered for mobile in Lucknow: 1 लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय की हत्या: घर के अंदर बुलाकर घोंटा गला, बैग में भरकर नहर में फेंकी लाश

जानकरी के मुताबिक, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 1 अक्टूबर (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे  एक स्कूल बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा हैं कि बस में स्कूल के छात्र और शिक्षक सहित 44 लोग सवार थे। इस घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे का शिकार हुई बस छात्रों और शिक्षकों को फील्ड ट्रिप पर ले जा रही थी। BBC के मुताबिक, बस का ड्राइवर फरार है और उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। दावा किया जा रहा हैं कि बस की टायर फटने से हादसा हुआ है।

आग लगने के बाद बस पुरी तरह जल गई आग बुझने के बाद भी बस इतनी गर्म थी की बचावकर्मी कपड़े का इस्तेमाल कर रहे थे

थाईलैंड के प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस घटना में जान गंवाने बच्चों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया है।

Breaking News International News and Politics क्राइम न्यूज