AB News

Bodoland Festival : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में आज पहले बोडोलैंड महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

Bodoland Festival

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम यानि शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के साई इंदिरा गांधी खेल परिसर में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य बोडो समुदाय की सांस्कृतिक, भाषाई और साहित्यिक धरोहर को उजागर करना और शांति व समृद्धि को बढ़ावा देना है।

read more – Delhi Mayor Election Result : आम आदमी पार्टी के महेश खींची बने दिल्ली के नए मेयर, रविंद्र भारद्वाज बने डिप्टी मेयर

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दो दिवसीय बोडोलैंड महोत्सव भाषा, साहित्य और संस्कृति का एक बड़ा आयोजन किया गया है। इस मेगा इवेंट का आयोजन ऑल-बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU), बोडो साहित्य सभा (BSS), दुलाराई बोडो हरिमु अफाद और गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा (GHSS) द्वारा किया जा रहा है।

Bodoland Festival

बता दें कि बोडोलैंड क्षेत्र के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्वदेशी सांस्कृतिक बैठक और संस्कृति और पर्यटन के माध्यम से ‘जीवंत बोडोलैंड’ क्षेत्र के निर्माण पर चर्चा” पर एक विषयगत चर्चा आयोजित की जाएगी। इस समारोह में बोडोलैंड क्षेत्र, असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, भारत के अन्य भागों तथा पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान से 5,000 से अधिक सांस्कृतिक, भाषाई और कला प्रेमी शामिल होंगे।

इस महोत्सव के आयोजन का एक महत्वपूर्ण कारण 2020 का बोडो शांति समझौता भी है। यह समझौता बोडोलैंड में लंबे समय से जारी संघर्षों को समाप्त करने की दिशा में एक अहम कदम था, जिससे इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता का माहौल बना।

read more – Kartik Purnima 2024 : आज कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Exit mobile version