spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Big Blow : नक्सल संगठन को बड़ा झटका…! सीसी सदस्य सोनू दादा सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर, 14 अक्टूबर। Big Blow : गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा सफलता मिली है। खबर है कि...

Latest Posts

Blast In Jabalpur : जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री धमाके में बिल्डिंग ढहने से 13 लोग बुरी तरह घायल, दो की मौत

Blast In Jabalpur

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसारजबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (हथियार बनाने वाली कंपनी) में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तो वहीं दो कर्मचारियों की मौत की भी खबर है।

read more – Shreya Ghoshal concert : ‘श्रेया तुम मेरा दूसरा प्यार हो..’ पोस्टर दिखाकर युवक ने बीच में रोका कॉन्सर्ट, श्रेया घोषाल ने दिया मजेदार जवाब, देखिए VIDEO…

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल उपचार भेजा गया है। मौके पर फैक्ट्री के कर्मचारियों की ओर से रेस्क्यू कार्य जारी है। वहीं आग को बुझाया जा रहा है।

Blast In Jabalpur

बता दें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह काम के दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट एफ 6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में 10:45 बजे होना बताया जा रहा है। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक विस्फोट में 201 नंबर की ये पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी।

जबलपुर की इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को भारत सरकार की ओर से संचालित किया जाता है। इस फैक्ट्री में सेना के लिए हथियार और बम बनाए जाते हैं। यहीं पर लड़ाकू विमान और युद्ध टैंकों के लिए बम बनाए जाते हैं। इन बमों को बनाने के लिए खाली सेल के अंदर बारूद भरनी होती है और इस बारूद में जरा से घर्षण में ही आग लग जाती है, जो धमाके का कारण बनता है। आए दिन जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।

Blast In Jabalpur

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ है वह फैक्ट्री का सुरक्षित इलाका है और यहां तक किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है इसलिए नुकसान कितना हुआ है यह तो फैक्ट्री से आधिकारिक जानकारी बाहर आने के बाद ही पता लगेगा। ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जानकारी भी फिलहाल सही तौर पर किसी के पास नहीं है।

read more – India-China Border : भारत-चीन के बीच LAC पर हुआ समझौता, डेमचोक-देपसांग से पीछे हटेगी चीनी सेना

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.