BJP Candidates List 2024: दुर्ग से विजय बघेल, कोरबा से सरोज पांडेय का नाम तय! आज शाम 6 बजे होगा औपचारिक एलान 

BJP Candidates List 2024: दुर्ग से विजय बघेल, कोरबा से सरोज पांडेय का नाम तय! आज शाम 6 बजे होगा औपचारिक एलान 

BJP releases first list of candidates for Lok Sabha elections

BJP Candidates List 2024

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कभी भी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है, आज शनिवार को शाम 6 बजे बीजेपी हेडक्वाटर में प्रेस कांफ्रेस आयोजित की गई है, कयास लगाए जा रहे है कि उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएगी, गुरुवार को दिल्ली में शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई राज्यों में उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए औपचारिक एलान बाकी है, वही छत्तीसगढ़ की बात करे तो खबर है कि कोरबा से सरोज पांडे और दुर्ग से विजय बघेल बीजेपी बीजेपी उम्मीदवार होंगे.

दुर्ग से विजय बघेल, कोरबा से सरोज पांडेय का नाम तय! आज शाम 6 बजे होगा औपचारिक एलान

BJP Candidates List 2024

दिल्ली में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे, दिल्ली से लौटने के बाद अरुण साव ने कहा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई है, जल्द सूची आ सकती है.

इसे भी पढ़े – आज आ सकती है BJP कैंडिडेट्स की लिस्ट! छत्तीसगढ़ से ये नाम संभावित

Lok Sabha Elections 2024 | लोकसभा चुनाव 2024 | Elections 2024 | General Elections - NDTV.in

BJP Candidates List 2024

बैठक में इन नामों पर हुई चर्चा
सरगुजा- कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह की दावेदारी पर विचार
रायगढ़- आरपी साय, गोमती साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर, सत्यानंद राठिया, शांता साय, गणेशराम भगत, रजनी राठिया के नाम पर चर्चा
जांजगीर- गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, राजेश्वर पाटले, वेदराम मनहरे, नवीन मार्कंडेय, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, कमला पाटले, गुहाराम अजगले, संतोष लहरे, अंबेश जांगड़े का नाम.
कोरबा- सरोज पाांडेय प्रबल दाबेवार हैं, वहीं इस सीट के लिए विकास महतो, डॉ शर्मा, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल, नवीन पटेल, जगत बहादुर के नाम.
बिलासपुर- इस सीट से रजनीश सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, लखनलाल साहू, तोखन साहू, बृजेंद्र शुक्ला, ललित माखीजा, डॉ विनोद तिवारी, अमर अग्रवाल प्रबल दावेदार हैं.
दुर्ग- इस सीट के लिए मौजूदा सांसद विजय बघेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि दीपक ताराचंद साहू, सरोज पांडे और घनश्याम बारले का नाम.
राजनांदगांव- यहां से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, फुलबासन बाई, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय प्रबल दावेदार हैं.
रायपुर- यहां से मौजूदा सांसद सुनील सोनी के अलावा लक्ष्मी वर्मा, अंबिका यदु, संजय श्रीवास्त, केदारनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल का नाम चल रहा है.
महासमुंद- सीट के लिए चंदूलाल साहू और चुन्नीलाल साहू के नाम पर चर्चा हुई है.
कांकेर- सीट पर भोजराज नाग, विकास मरकाम और मौजूदा सांसद मोहन मंडावी, राधेलाल नाग के नाम पर विचार किया जा रहा है.
बस्तर- सीट के लिए रूप सिंह मंडावी, दिनेश कश्यप, सुभाऊराम कश्यप, महेश गागड़ा और ओजस्वी मंडावी के नाम की चर्चा है.

BJP releases first list of candidates for Lok Sabha elections

BJP releases first list of candidates for Lok Sabha elections

Breaking News News and Politics राज्य खबर