BJP Organization Election observers List :  BJP ने संगठन चुनाव नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, जारी हुआ लिस्ट…..

BJP Organization Election observers List : BJP ने संगठन चुनाव नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, जारी हुआ लिस्ट…..

BJP Organization Election

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार(27 नवंबर) को इससे जुड़ा आदेश जारी किया। इसके तहत, पार्टी के महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और विनोद तावड़े को बिहार और उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं शिव प्रकाश, सरोज पांडेय, गजेंद्र सिंह पटेल और अरविंद मेनन को एमपी, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलगांना की जिम्मेदारी सौंपी है।

read more – Waqf Board Chairman Death Threat : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को पाकिस्तान से जान से मारने की मिली धमकी, जुमे की नमाज को लेकर दिए थे निर्देश

इसके अलावा सौदान सिंह, राजकुमार चाहर, सतीश पूनिया और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े, संजीव चौरसिया, संजय भाटिया और लाल सिंह आर्य को बिहार और यूपी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सुनील बंसल, डॉ. संजय जायसवाल, अमित मालवीय और राजू बिस्टा को पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और हरियाणा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ये नियुक्तियाँ संगठन चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए की गई हैं। इन पर्यवेक्षकों का प्रमुख कार्य संबंधित राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की निगरानी करना होगा, जिससे पार्टी की आंतरिक संरचना मजबूत और पारदर्शी बनी रहे। ये चुनाव बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को बेहतर बनाने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने की दिशा में अहम कदम हैं।

read more – TRAI OTP New Rule : 1 दिसंबर से मोबाइल पर नहीं आएगा OTP-JIO-Airtel-VI और BSNL के बदल जायेंगे नियम

Breaking News National News and Politics