spot_img
Friday, May 2, 2025

Raipur Road Accident : तेलीबांधा ब्रिज पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचला, चालक फरार

Raipur Road Accident रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह 5 से 6 बजे के...

Latest Posts

BJP National President : शिवराज सिंह चौहान पर दांव लगाएगी बीजेपी? राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ तेज! नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मंथन तेज

BJP National President

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बीते कुछ महीनों से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर गहन चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक संभावित नामों की लिस्ट तैयार है, लेकिन अंतिम सहमति बनना बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि 10 से 20 मार्च के बीच में बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

खबरों के मुताबिक बीजेपी ने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौर में कई नाम शामिल है, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ), शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), जी. किशन रेड्डी, बीएल संतोष, अर्जुन राम मेघवाल, दग्गुबती पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रमुख) और मनोहर लाल खट्टर आदि नाम शामिल हैं।

बता दें कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे मजबूत नाम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और RSS नेतृत्व के बीच लगातार विचार-विमर्श जारी है। नया अध्यक्ष अगले लोकसभा चुनाव 2029 के लिए संगठन की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

BJP National President

नए अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी और संघ में दो प्रमुख दृष्टिकोण सामने आ रहे हैं:

अनुभवी संगठनात्मक नेता – ऐसा नेता जो संगठन चलाने में माहिर हो, RSS की पृष्ठभूमि रखता हो और चुनावी रणनीति में खुद को साबित कर चुका हो। यह विकल्प इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले कुछ वर्षों में पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

दक्षिण भारत से अध्यक्ष – पिछले 20 वर्षों से कोई दक्षिण भारतीय नेता बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है। दक्षिण भारत अभी भी पार्टी के लिए एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है, जिसे अगले लोकसभा चुनाव से पहले मजबूत करने की योजना है। अगले तीन वर्षों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दक्षिण भारत से किसी प्रभावशाली नेता को अध्यक्ष बनाने से पार्टी को वहां अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

जे.पी. नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, अब नया अध्यक्ष जल्द

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। पार्टी को जुलाई 2024 में नया अध्यक्ष चुनना था, लेकिन संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया में छह महीने का समय लगता है, जिसके चलते यह फैसला टलता गया। अब 8 महीने की देरी के बाद बीजेपी जल्द ही अपने नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है।

read more – Delhi Assembly Session : सत्ता बनाम विपक्ष, विधानसभा में घमासान, AAP विधायकों की एंट्री बैन, आतिशी का सरकार पर निशाना

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.