AB News

BJP Manifesto Launch : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी, आइये जानते है क्या-क्या वादे है शामिल

BJP Manifesto Launch

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। दिल्ली स्थित कार्यालय में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद है।

बीजेपी के संकल्प पत्र में 14 गारंटी दी गई है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों को बीजेपी के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। इसका कारण यह है कि सरकार ने वादों को पूरा किया है। यह संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ को सशक्त करता है।

‘’ये संकल्प पत्र चार वर्गों युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीबों को सशक्त करता है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित है।

BJP Manifesto Launch

संकल्प पत्र की 5 बड़े वादे…

-गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलाया जाएगा।

-70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज।

-मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।

-गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे।

-एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version