AB News

BJP Leader Killed : संभल में भाजपा नेता की सनसनीखेज हत्या: जहरीले इंजेक्शन से मौत, साजिश या रंजिश?

BJP Leader Killed

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की दिनदहाड़े रहस्यमयी परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उन्हें एक जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया।

यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा मानी जा रही है, क्योंकि हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। यह घटना इलाके में भय और आक्रोश का कारण बन गई है, और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

BJP Leader Killed

कैसे हुई हत्या?

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम की है। जब गुलफाम सिंह यादव अपने घर पर आराम कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए। वे सीधे गुलफाम सिंह के पास पहुंचे और बिना कुछ कहे अचानक उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगते ही गुलफाम सिंह तड़पने लगे, और देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई। परिवार वालों ने उन्हें तुरंत जुनावई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

BJP Leader Killed

कौन थे गुलफाम सिंह यादव?

बता दें कि गुलफाम सिंह यादव केवल एक भाजपा नेता ही नहीं, बल्कि पश्चिमी यूपी की राजनीति का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वे चुनाव हार गए थे, लेकिन इससे उनकी राजनीति खत्म नहीं हुई।

वह भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके थे। उनकी छवि एक दमदार और सख्त नेता की थी, जो अपने फैसलों के लिए जाने जाते थे।

हत्या की वजह: साजिश, रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनकी हत्या क्यों की गई?

BJP Leader Killed

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

BJP Leader Killed

इलाके में आक्रोश और तनाव

read more – Sansad Budget Session : बजट सत्र का दूसरा दिन, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पर बवाल के आसार

 

 

 

 

Exit mobile version